Reported By: Dharam Goutam
,Jabalpur Girlfriend Murder/Image Source: IBC24
जबलपुर: Jabalpur Girlfriend Murder: जबलपुर के नुनसर पुलिस चौकी अंतर्गत खेत की मेड़ पर मिली युवती की लाश के मामले में जबलपुर एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में गढ़ा थाने के एएसआई राजेश पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
Jabalpur Girlfriend Murder: आरोप है कि युवती के परिजन 16 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। चूंकि युवती तिलवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और परिजनों को थाना क्षेत्र की सही जानकारी नहीं थी इसलिए वे गढ़ा थाने पहुंच गए। वहां मामला किसी अन्य थाने का बताकर एएसआई ने परिजनों की शिकायत नहीं सुनी।
बता दें कि 15 फरवरी को नुनसर पुलिस चौकी क्षेत्र में खेत की मेड़ पर युवती का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।