Reported By: Shashikant Sharma
,Dance Heart Attack Video | Photo Credit: IBC24
खरगोन: Dance Heart Attack Video खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के ओझरा गांव में अपने भांजे की शादी में डांस करने के दौरान अचानक नाचते नाचते दूल्हे अंकित के मामा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
MP News बताया जा रहा है कि बड़वानी के ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ बीती रात को अपने भांजे की शादी समारोह में आयोजित मेंहदी की रस्म के दौरान नाच रहे थे। इसी दौरान नाचते नाचते अचानक हार्ट अटैक आया और कोई समझ पाता उसके पूर्व ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनके गृहग्राम पीपलूद में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी नाच रहे थे। परिवार के लोग भी जश्न में शामिल थे। नाचने के दौरान ही वह गिर पड़े इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इधर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मौत से कुछ ही सेकंड पहले घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ हंसते-नाचते नजर आ रहे थे। अचानक हुई इस घटना से शादी का माहौल गम में बदल गया। जहां कुछ देर पहले शहनाई बज रही थी, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई। घटना के वीडियो भी सामने आए है, जिसमें घनश्याम यादव को स्टेज पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
एक और हंसते गाते नाचते चलते मौत LIVE
कब ऐसी मौत को हम मेडिकल इमरजेंसी मानेंगे!
pic.twitter.com/oGUsbXQAAT— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) February 18, 2026