Raipur Mandir Hasaud Robbery Case : 10 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला मालिक का भरोसेमंद कर्मचारी! राजधानी में हुए लूटकांड में बड़ा खुलासा
Raipur Mandir Hasaud Robbery Case / Image Source : AI GENERATED
- रायपुर में 10 लाख रुपये की लूट का मुख्य आरोपी कंपनी का पुराना कर्मचारी निकला।
- आरोपी ने अकाउंटेंट की मूवमेंट की जानकारी अपने साथियों को दी थी।
- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वारदात में शामिल 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में कल हुई 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। सेरीखेड़ी से नवा रायपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार के अकाउंटेंट को निशाना बनाकर इस बड़ी लूट को अंजाम दिया था। इस पूरे मामले में रायपुर पुलिस और क्राइम यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि बेहद चौंकाने वाला निकला।
पुराना कर्मचारी निकला आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़ित कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक का अपना ही एक पुराना कर्मचारी निकला। आरोपी ने अकाउंटेंट के पैसे लेकर निकलने की सटीक जानकारी अपने साथियों के साथ साझा की थी और सेरीखेड़ी-नवा रायपुर रोड पर सुनियोजित तरीके से 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिलवाया था।
आरोपी किया गया गिरफ्तार
वारदात के बाद एक्टिव हुई मंदिर हसौद पुलिस और क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और संदेह के आधार पर जब कंपनी के कर्मचारी से पूछताछ की, तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जो फिलहाल फरार हैं।
क्या है पूरा मामला?
Raipur Serikhedi Loot Case: मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार का अकाउंटेंट सागर डहरिया पैसे लेकर जा रहा था। इसी दौरान जब वो सेरीखेड़ी से नवा रायपुर की तरफ बढ़ा तो बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके पास रखे 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। (Raipur Serikhedi Loot Case) पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Tembo Global Industries Share: 34 रुपये वाला स्टॉक सीधा 571 रुपये तक उछला, निवेशकों की खुली किस्मत, अब 1 शेयर के बनेंगे 10.. कौन होगा असली फायदे में?
- CM Yogi Latest Statement: ड्यूटी के दौरान रीलबाजी करने वालों को CM योगी का सख्त सन्देश.. कहा, ‘लोगों को मत दीजिये सिस्टम पर सवाल उठाने का मौक़ा.. ये अनुशासनहीनता है”..
- Sagar Nurse Murder Case Solved : नर्स को शादी के लिए करता था मजबूर! इंकार मिला तो मौसेरे भाई ने कर दिया था ये खौफनाक कांड, 4 महीने बाद खुले राज़

Facebook


