Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Crime News/Image Credit: IBC24
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ DRI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में गांजे की तस्करी कर ले जाई जा रही बड़ी खेप पकड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक डायरेक्ट्रट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में उड़ीसा से गांजे की बडी खेप निकली है जो छत्तीसगढ़ होते हुए अन्य राज्य जा रही है।
सूचना मिलने के बाद DRI ने मिले ट्रक नंबर और हुलिये के आधार पर नागालैंड पासिंग एक ट्रक को मंदिर हसौद के पास रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रक ड्राइवर ने खतरा भांपकर ट्रक की रफ्तार तेज कर दी, लेकिन आनन-फानन में DRI के कर्मचारियों ने ट्रक का पीछा करके अपनी गाड़ी को ट्रक के आगे लगाकर मंदिर हसौद में ही रोका। (Raipur Crime News) ट्रक को सिविल लाइन स्थित अपने ऑफिस लाकर ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम विजय कुमार बताया और ट्रक की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के पाइपों में गांजे के पैकेट मिले जिसका वजन करीब 250 किलो बताया जा रहा है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ रूपये से ज्यादा बताई जा रही है।
Raipur Crime News: शुरूआती पूछताछ में ट्रक चालक विजय कुमार ने बताया कि वो प.बंगाल का रहने वाला है और ये गांजे की खेप उड़ीसा से नागपुर छोड़ने के लिए भाड़े से अलग देने की बात कही गई थी। हालांकि खेप किसके द्वारा और किसको भेजी जा रही थी इस बात का खुलासा DRI ने आधिकारिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुट गई है। फिलहाल DRI ने आरोपी ड्रायवर विजय कुमार को कोर्ट में पेशकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-