Attack On Raipur Police : राजधानी में पुलिस के सामने ही बदमाशों की गुंडागर्दी! TI के साथ चेकिंग के दौरान कर दिया ऐसा कांड
Raipur में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने टीआई और जवानों पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Attack On Raipur Police / Image Source : AI GENERATED
- चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ।
- बदमाशों ने टीआई का हाथ मरोड़ा।
- चार आरोपी मौके से गिरफ्तार।
रायपुर : Attack On Raipur Police छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने TI और पुलिस जवानों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने TI का हाथ मरोड़ा दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वतरित कार्यवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तर कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
बदमाशों ने TI का हाथ मरोड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला देवेंद्र नगर और सिलतरा बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान हुआ। Raipur News चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो वे हिंसक हो गए। बदमाशों ने TI और पुलिस जवानों के साथ जमकर हाथापाई की। इस दौरान एक बदमाश ने TI का हाथ तक मरोड़ दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
4 बदमाश गिरफ्तार
इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मौके से हमला करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Yogi Government News: योगी सरकार ने दूर की लोगों की समस्या, अब इलाज करवाने में नहीं होगी कोई परेशानी, तीन महीने में बनाए इतने लाख आयुष्मान कार्ड
- Govt Employee Salary Cut: कर्मचारियों को तगड़ा झटका, सरकार ने वेतन में की इतने प्रतिशत की कटौती, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
- UP RTE Admission Update: शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार की शानदार पहल, RTE के तहत इतने लाख बच्चों का हुआ प्राइवेट स्कूलों में दाखिला, इन जिलों में सबसे ज्यादा एडमिशन

Facebook


