Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Raheja Society News / Image Source : FILE
रायपुर : Raipur Raheja Society News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना क्षेत्र स्थित रहेजा सोसाइटी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । यहाँ काम करने वाले एक कारपेंटर की ऊपरी हिस्से से मिट्टी गिरने के कारण मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुड्डू रवि सोसाइटी के भीतर कारपेंटर का काम कर रहा था। काम के दौरान वह पास ही स्थित एक नल पर पानी लेने के लिए गया था।Raipur Crime Newsइसी दौरान नल के ऊपर स्थित मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और गुड्डू उसकी चपेट में आ गया। मलबे के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक झारखंड का रहने वाला था, जिसके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।