Raipur Raheja Society News : रहेजा सोसाइटी में बड़ा हादसा, नल पर पानी लेने गए झारखंड के मजदूर पर गिरी मिट्टी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रायपुर की रहेजा सोसाइटी में काम कर रहे एक कारपेंटर की मिट्टी धंसने से मौत हो गई। पानी लेने गए मजदूर पर अचानक मलबा गिर गया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Raipur Raheja Society News : रहेजा सोसाइटी में बड़ा हादसा, नल पर पानी लेने गए झारखंड के मजदूर पर गिरी मिट्टी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Raipur Raheja Society News / Image Source : FILE


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: April 6, 2026 / 12:13 am IST
Published Date: April 6, 2026 12:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • रहेजा सोसाइटी में काम कर रहे कारपेंटर पर अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा गिर गया।
  • गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • मृतक की पहचान झारखंड निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है।

रायपुर : Raipur Raheja Society News  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना क्षेत्र स्थित रहेजा सोसाइटी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । यहाँ काम करने वाले एक कारपेंटर की ऊपरी हिस्से से मिट्टी गिरने के कारण मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नल पर पानी लेने के लिए गया था

जानकारी के अनुसार, गुड्डू रवि सोसाइटी के भीतर कारपेंटर का काम कर रहा था। काम के दौरान वह पास ही स्थित एक नल पर पानी लेने के लिए गया था।Raipur Crime Newsइसी दौरान नल के ऊपर स्थित मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और गुड्डू उसकी चपेट में आ गया। मलबे के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इलाज के दौरान मौत

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक झारखंड का रहने वाला था, जिसके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.