Railway Exam Me Mobile Se Cheating : डबल अंडरगारमेंट पहनकर देने पहुंचा रेलवे एग्जाम! अंदर छिपा रखा था मोबाइल, फिर हुआ ऐसा…

Ads

रायपुर के सरोना स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी को कथित रूप से मोबाइल फोन की मदद से नकल करते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चेकिंग से बचने के लिए डबल अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाया था और कंप्यूटर स्क्रीन से सवालों की तस्वीरें ले रहा था।

  • Reported By: Suman Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 05:27 PM IST

Railway Exam Me Mobile Se Cheating / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को पकड़ा गया।
  • पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल में परीक्षा के प्रश्नों की तस्वीरें मिलीं।
  • आरोपी आफताब के खिलाफ BNS और लोक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

रायपुर :Railway Exam Me Mobile Se Cheating :   रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के सरोना स्थित परीक्षा केंद्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को नकल का उपयोग करते हुए पकड़ा गया है।

परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन का इस्तेमाल

परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उस पर विशेष निगरानी रखी गई। सीसीटीवी फुटेज और जांच में पाया गया कि अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर कंप्यूटर स्क्रीन पर आ रहे प्रश्नों के फोटो ले रहा था।

डबल अंडरगारमेंट पहना था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने चेकिंग से बचने के लिए डबल अंडरगारमेंट पहना था और उसके भीतर मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था। Railway Yuvak Ne Undergarment Me Phone Rakhkar Ki Cheating पुलिस ने जब उसका मोबाइल चेक किया, तो उसमें परीक्षा के प्रश्नों के फोटो मिले जो कंप्यूटर स्क्रीन के प्रश्नों से हूबहू मेल खा रहे थे।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आफताब है, जिसकी उम्र 28 वर्ष है और वह संतरेजीपुरा, इतवारी, नागपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन, पहचान पत्र और परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जब्त किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 432/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोप

पुलिस ने आरोपी आफताब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-