Raipur Sarona Club News / Image Source : AI
रायपुर : Raipur Sarona Club News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोना स्थित एक क्लब में प्रशासनिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ने का मामला सामने आया है। क्लब के अंदर के कई वीडियो सामने आने के बाद यह बड़ा खुलासा हुआ है कि तय समय सीमा समाप्त होने के बावजूद इस क्लब का संचालन बेधड़क किया जा रहा है और सुबह तक शराब परोसी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरोना स्थित इस क्लब में हर शनिवार और रविवार को विशेष रूप से दूसरे राज्यों से बार डांसर आती हैं। Raipur Clubbing क्लब के भीतर समय सीमा बीत जाने के बाद भी सुबह तक क्लब संचालित होने और शराब परोसे जाने का आरोप लगा है। सुबह तक क्लब खुला रहने के कारण अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले में पुलिस के दोहरे रवैये की बात भी सामने आई है, क्योंकि पुलिस जहां वीआईपी रोड के क्लबों को रात साढ़े 11 बजे ही बंद करा देती है, वहीं सरोना के इस क्लब पर कोई प्रभावी रोक नहीं दिख रही है। इससे राजधानी में क्लबों के संचालन को लेकर अलग-अलग नियम होने के आरोप लग रहे हैं।
क्लब के अंदर के वीडियो सामने आने के बाद नियमों के उल्लंघन का यह पूरा मामला उजागर हो चुका है। एक तरफ वीआईपी रोड के क्लब रात 11:30 बजे बंद कराया जाना और दूसरी तरफ सरोना के क्लब का सुबह तक संचालित होना शहर में अलग-अलग नियमों की ओर इशारा करता है, जिससे पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
क्लबों में नियमों की धज्जियां! वीकेंड पर दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे बार डांसर, देर रात तक क्लब संचालन के आरोप https://t.co/hvctahBCej
— IBC24 News (@IBC24News) August 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-