Reported By: Suman Pandey
,Raipur Mall Parking Fee Consumer Forum Order || Image- IBC24 NEWS File
रायपुर: शहर के बड़े शॉपिंग मॉल की पार्किंग अवैध घोषित कर दी गई है यानी मॉल के पास अब अधिकार नहीं है कि वो आपसे किसी तरह की पार्किंग की वूसली करें। (Raipur Mall Parking Fee Consumer Forum Order) पार्किंग से जुड़े एक केस में उपभोक्ता फोरम ने ये निर्देश जारी किया है।
‘रायपुर के अंबूजा मॉल में लोगों से पार्किंग की वसूली अवैध है।’ दरअसल ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये ‘राज्य उपभोक्ता फोरम’ के आदेश में के गई टिप्पणी है। जिला उपभोक्ता फोरम ने साफ कहा है कि मॉल परिसर में पार्किंग सुविधा जनता के लिए जरूरी है और इसके लिए अलग से शुल्क लेना अवैध है। इसके बावजूद शहर के कई मॉल्स में अब भी 10 से 30 रुपए तक की वसूली जारी है।
फोरम ने शिकायतकर्ता वकील अंजिनेश शुक्ला के मामले में मॉल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि पार्किंग पूरी तरह मुफ्त की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपए मुआवजा देने और 5 हजार रुपए कानूनी खर्च के तौर पर दिया जाए। इस तरफ उपभोक्ता न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अंबूजा मॉल प्रबंधन इस तरह से पार्किंग नहीं वसूल सकता। मगर दूसरी तरफ मॉल में आने वालों से पार्किंग की वूसली जारी है। आईबीसी 24 ने जब मॉल प्रबंधन से इसपर संपर्क किया तो कोई भी जवाब देने से मैनेजमेंट ने इंकार कर दिया।
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज