Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Train Viral Video/Image Source: IBC24
रायपुर: Raipur Train Viral Video: छत्तीसगढ़ में चलती ट्रेन में हंगामा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 19 फरवरी का है और दुर्ग से रायगढ़ के बीच का है।
Raipur Train Viral Video: जानकारी के मुताबिक 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस के एस-05 कोच में एक युवक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। वीडियो में वह खुद को CRPF का जवान बताते हुए यात्रियों से उलझता और गाली-गलौज करता नजर आ रहा है।
शराब के नशे में हंगामा करते जवान का वीडियो वायरल…नशे में धुत होकर खुद को बताया CRPF का जवान#Chhattisgarh #ChhattisgarhNews #CGNews #RaipurNews | Chhattisgarh | Chhattisgarh News | CG News | Raipur Newshttps://t.co/w0P65nAtzs
— IBC24 News (@IBC24News) February 23, 2026
जानकारी के अनुसार युवक ने ट्रेन में बैठे यात्रियों के साथ मारपीट की और लंबे समय तक हंगामा करता रहा। पहले तो यात्रियों ने स्थिति को सहन करने की कोशिश की लेकिन जब मामला बढ़ गया तो वे आक्रोशित हो उठे। इसी दौरान किसी यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।