Raipur Factory Blast News: राजधानी की इस फैक्ट्री में हुआ धमाका, इतने मजदूरों के मौत की खबर, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Raipur Factory Blast News: रायपुर के उरला की थ्रीडी फैक्ट्री में एक भीषण धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में 2 से 3 मजदूरों की मौत होने की खबर है।

Raipur Factory Blast News: राजधानी की इस फैक्ट्री में हुआ धमाका, इतने मजदूरों के मौत की खबर, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Raipur Factory Blast News/Image Credit: AI

Modified Date: July 7, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: July 7, 2026 8:09 pm IST

Raipur Factory Blast News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बेन्द्री स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम को एक भीषण धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में अब तक 2 से 3 मजदूरों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा रहा है।

राहत एंव बचाव कार्य जारी

Raipur Factory Blast News: घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.