Raipur New Borewell Ban 2026 : राजधानी में बोर खनन पर सख्त रोक! बिना परमिशन खुदाई की तो होगी कार्रवाई, जानें कब तक लागू रहेगा नियम

भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर के बीच रायपुर में जल संकट गहराता जा रहा है। प्रशासन ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोर खनन पर 15 जुलाई तक रोक लगा दी है।

Raipur New Borewell Ban 2026 : राजधानी में बोर खनन पर सख्त रोक! बिना परमिशन खुदाई की तो होगी कार्रवाई, जानें कब तक लागू रहेगा नियम

Raipur New Borewell Ban 2026 / Image Source : AI GNERATED


Reported By: Prachi Pandey,
Modified Date: April 29, 2026 / 09:24 am IST
Published Date: April 29, 2026 9:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर को ‘जल अभावग्रस्त क्षेत्र’ घोषित किया गया
  • निजी बोर खनन पर 15 जुलाई तक पूरी तरह प्रतिबंध
  • पीने के पानी के लिए भी अब लेनी होगी प्रशासन से अनुमति

रायपुर : Raipur New Borewell Ban 2026  भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर को देखते हुए राजधानी रायपुर में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने पूरे जिले को आगामी 15 जुलाई तक के लिए ‘जल अभावग्रस्त क्षेत्र’ घोषित कर दिया है, जिसके तहत अब निजी बोर खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

( Raipur Collector Order Water Crisis )पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकेगा कोई भी नया खनन

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर जिले की सीमा के भीतर अब बिना संबंधित सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के कोई भी नया बोर खनन नहीं किया जा सकेगा। यह फैसला गर्मी के मौसम में पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

15 जुलाई तक प्रभावी रहेगा नियम

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पेयजल के अलावा किसी भी अन्य व्यावसायिक या निजी उपयोग के लिए बोर खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी को पीने के पानी के लिए बोर कराना अनिवार्य है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकारियों से लिखित अनुमति लेनी होगी। ( Chhattisgarh Water Scarcity News )

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.