इंदौर की घटना के चलते रायपुर के कई इलाकों में है डर का माहौल
Raipur Contaminated Water: इस समस्या ने रायपुर में इंदौर जैसी घटना का डर भी पैदा कर दिया है, जहाँ दूषित पानी पीने से बच्चों की मौतें हुई थीं। इस घटना से नागरिकों में चिंता और भय का माहौल बन गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गंदे पानी की आपूर्ति को तुरंत रोका जाए, प्रभावित क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता की जांच की जाए और जनता को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।