CG Weather Update: प्रदेश में आज से बदलेगी हवा की दिशा, कई जिलों में तेजी से लुढ़केगा पारा, जानें मौसम का हाल…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब गुलाबी ठंड का आगमन हो गया है। इससे लोगों को रात के समय अब ठंड का अहसास होने लगा हैं।
CG Weather Update
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गुलाबी ठंड का आगमन हो गया है। इससे लोगों को रात के समय अब ठंड का अहसास होने लगा हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं होगा और ठंड इसी तरह बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह तक ठंड थोड़ी कमतर ही रहने की उम्मीद है। इसके बाद ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी।
CG Weather Update: आपको बता दें कि प्रदेश भर में बलरामपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वही रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा हैं। इन दिनों प्रदेश में ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड बढ़ सकती हैं। वही अभी सुबह-सुबह और रात के समय ठंडकता बढ़ी हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


