CG Assembly Election 2023 : अगली सरकार… मोहे सीएम ही कीजो! नतीजों के पहले शुरू हुई दावेदारी!….

Ads

CG Assembly Election 2023 : CM भूपेश बघेल और डिप्टी CM टी एस सिंहदेव ने आज मतदान के दौरान ही कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है।

  •  
  • Publish Date - November 17, 2023 / 11:05 PM IST,
    Updated On - November 17, 2023 / 11:05 PM IST

CG Assembly Election 2023

रायपुर : CG Assembly Election 2023 : प्रदेश में आज दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर वोटिंग सम्पन्न हो चुकी है। दिनभर वोटिंग की खबरों के बीच प्रदेश के दिग्गज नेताओं के कुछ बयानों ने आगे के कुछ दिनों की सियासी खींचतान के संकेत दिए हैं। छत्तीसगढ़ में जय-वीरू की जोड़ी के नाम से मशहूर CM भूपेश बघेल और डिप्टी CM टी एस सिंहदेव ने आज मतदान के दौरान ही कुछ ऐसा कहा है जिसे लेकर प्रदेश में एक नई बहस शुरू हो गई है।

एक तरफ छत्तीसगढ़ में दूसरे फेज की वोटिंग जारी थी तो दूसरी तरफ, प्रदेश में CM फेस कौन होगा इसे लेकर बहस का एक नया मोर्चा खुलता दिखा। कांग्रेस ने बार-बार प्रदेश में सामूहिक लीडरशिप के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। यहां तक ही नारों में भी भूपेश है तो भरोसा है की जगह ‘भरोसे की सरकार, कांग्रेस सरकार’ के नारे के साथ पार्टी ने पूरा चुनाव कैंपेन किया। लेकिन आज वोटिंग वाले दिन, सत्तापक्ष के दिग्गज चेहरे CM फेस को लेकर ताल ठोकते नजर आए। उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, CM फेस के लिए ये आखिरी मौका है। साथ ही खुद की पिछली उपलब्धियों को याद दिलाने का प्रयास भी किया।

CG Assembly Election 2023 :  इधर, कांग्रेसी खेमें में जय-वीरू की जोड़ी के नाम से विख्यात भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बयान से इतर पूर्व सीएम रमन सिंह ने दोनों नेताओं के दावे को हवा-हवाई बताते हुए, भाजपा की सरकार बनने का दावा किया…रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज भी कसा।

तो आज छत्तीसगढ़ की लिए बड़ा दिन रहा। प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं ने अपना मत देकर जनादेश को EVM में लॉक कर दिया है, नतीजे के लिए सभी को 3 दिसंबर का इंतजार है लेकिन उससे पहले ही प्रदेश के दिग्गज अभी से अपनी-अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। साथ ही आगे बढ़कर खुद को अगला सीएम फेस बताने के संकेत भी दिए जाने लगे हैं। तो क्या प्रदेश में नतीजों से पहले ही दोनों खेमों ने अपने आलाकमान के सामने दावेदारी शुरू कर दी है? अगर ऐसा है तो क्या ये बड़ी चिंता का सबब नहीं बनेगा, क्योंकि, साल 2018 में कांग्रेस को बंपर जनादेश के बाद भी सीएम फेस को लेकर जो सियासी घटनाक्रम पूरे 5 साल चला वो पार्टी की काफी किरकिरी कराता रहा है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp