इतिहास में आज, 2 मई के नाम देश-दुनिया में दर्ज हैं कई घटनाएं

इतिहास में आज, 2 मई के नाम देश-दुनिया में दर्ज हैं कई घटनाएं

इतिहास में आज, 2 मई के नाम देश-दुनिया में दर्ज हैं कई घटनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 2, 2021 10:14 am IST

रायपुर। देश और दुनिया में 2 मई के नाम कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। भारतीय सिनेमा जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक व लेखक सत्यजीत रे का जन्म 2 मई 1921 को कलकत्ता में हुआ। सत्यजीत रे ने भारतीय सिनेमा को विश्व भर में पहचान बनायी।

पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, सेनेटाइजर फैक्ट्री पर ड्रग डिपार्टमेंट का छापा, घर में अवैध रूप से हो रहा था संचालन

अपनी पहली ही फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ ने अपनी प्रतिभा को उन्होंने स्थापित कर दिया। ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत सत्यजीत रे को अपनी फिल्मी जीवन यात्रा में 32 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले और 1992 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

पढ़ें- BJP सांसद संतोष पाण्डेय का बयान, असम में कांग्रेस ह…

इससे पहले 02 अप्रैल 1519 में इटली के महान चित्रकार और लिओनार्दो दा विंची का निधन हो गया। उनकी बनायी पेंटिंग्स को आज भी दुनियाभर में सर्वाधिक पसंद किया जाता है। लियोनार्दो दा विंची की पेेंटिंग ‘मोनालिसा’ से उनकी पहचान जुड़ गयी।

पढ़ें- बंगाल की जनता ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है, बी…

2 मई की अन्य अहम घटनाएंः
1922- भारत के बिलियर्ड खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।
1929- राजनीतिज्ञ और साहित्यकार विष्णुकांत शास्त्री का जन्म।
1933- जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।
1945- इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों का आत्मसमर्पण।
1950- फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952- दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहान्सबर्ग के के बीच पहली उड़ान भरी।
1986- अमेरिका की एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1997- ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री पद संभाला। 1812 के बाद वे ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।


लेखक के बारे में