नगरीय निकाय चुनाव : राजधानी में बीजेपी ने झोंकी ताकत, पूर्व सीएम ने किया रोड शो और विधानसभावार चुनावी सभाएं

नगरीय निकाय चुनाव : राजधानी में बीजेपी ने झोंकी ताकत, पूर्व सीएम ने किया रोड शो और विधानसभावार चुनावी सभाएं

नगरीय निकाय चुनाव : राजधानी में बीजेपी ने झोंकी ताकत, पूर्व सीएम ने किया रोड शो और विधानसभावार चुनावी सभाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: December 18, 2019 12:51 pm IST

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए अंतिम दो दिन शेष हैं ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीते दिनों राजधानी में सीएम भूपेश बघेल ने चारों विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया उसी तर्ज पर अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी बीजेपी प्रत्याशियों के लिए ठंड में पसीना बहा रहे हैं।

यह भी पढ़ें — बोलेरो- ट्रक की भिड़ंत, 1 की मौत, 5 घायलों की हालत गंभीर

इसी कड़ी में आज पूर्व सीएम रमन सिंह ने रोड शोे किया। रमन सिंह का काफिला खमतराई से बाइक रैली के साथ निकला, इसके बाद पश्चिम विधानसभा के रामनगर में चुनावी सभा की गई। यहां पूर्व सीएम ने रायपुर नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी, मोतीलाल साहू समेत कई आला नेता मौजूद रहे। साथ ही रामनगर के कबीर चौक में चुनावी सभा में पश्चिम विधानसभा के 20 प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें — DAVV के महिला छात्रावास वाशरूम में ताकाझांकी का मामला, प्रबंधन ने व…

इसके बाद रमन सिंह ने माना में चुनावी सभा की जहां रायपुर ग्रामीण विधानसभा में आने वाले वार्ड के bjp के प्रत्याशी सभा में मौजूद रहे। रमन सिंह ने यहां भी बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके बाद वे उत्तर विधान सभा में चुनावी सभा के लिए निकल गए।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/APlIYjIHoOI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com