Vishnu Deo Sai CG CM: आदिवासी नेता होने के साथ ही संघ के करीबी भी विष्णुदेव.. जानें कैसा रहा है प्रदेश के नए CM विष्णु देव का सियासी सफर

Ads

  •  
  • Publish Date - December 10, 2023 / 04:14 PM IST,
    Updated On - December 10, 2023 / 04:14 PM IST

CM Vishnu Deo Sai

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री को लेकर लाये जा रहे सभी कयासों अपर विराम लग चुका है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम होंगे। प्रदेश के पहले सीएम रहे दिवंगत अजीत जोगी के बाद विष्णु देव प्रदेश के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे।

विष्णुदेव साय आदिवासी होने के साथ ही साय समुदाय से आते है। साय समुदाय छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा समुदाय भी है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राजयमंत्री भी रहे है। साय जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे है।

विष्णुदेव साय का संबंध किसान परिवार से रहा है। उनका जन्म 21 फरवरी 1964 में हुआ था। वे कांसाबेल के पास के बगिया गाँव के मूल निवासी है। 1989 में वह गाँव के पंच बने थे जबकि ठीक एक साल बाद उन्हें सरपंच बनने का मौक़ा मिला। विष्णु देव तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। 1999 में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। विष्णु देव दो बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके है। गौरतलब है कि साय पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के करीबी नेताओं में से एक है

Janjgir Agniveer Recruitment Rally: जिले में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन, छत्तीसगढ़ के इन जिलों से आए 300 युवा हुए शामिल

इन पदों पर रहे विष्णु देव

1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए
1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति
2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य
5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति
2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति
2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री
5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय

कुनकुरी से मारी बाजी

विष्णुदेव साय इस बार भी कुनकुरी से मैदान में थे। उनके सामने कांग्रेस के यूडी मिंज थे। इस चुनाव में उन्होंने मिंज को 25 हजार 541 वोटों से हराया है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें