Yi Raipur ERCM 2026 : कोलकाता से रांची तक… रायपुर पहुंचे Yi प्रतिनिधि, CSIDC अध्यक्ष ने बताया कैसे चमकेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य

रायपुर में यंग इंडियंस द्वारा आयोजित ईस्टर्न रीजन कोऑर्डिनेशन मीटिंग में पूर्वी भारत के कई शहरों से 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहां औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Yi Raipur ERCM 2026 : कोलकाता से रांची तक… रायपुर पहुंचे Yi प्रतिनिधि, CSIDC अध्यक्ष ने बताया कैसे चमकेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य

Yi Raipur ERCM 2026 / Image Souce : IBC24 / FILE

Modified Date: March 20, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: March 20, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में Yi की ERCM बैठक में 150 प्रतिनिधियों की भागीदारी हुई।
  • छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहनों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
  • सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और एमडी विश्वेश कुमार ने औद्योगिक विकास पर विचार साझा किए।

रायपुर : Yi Raipur ERCM 2026 यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा आयोजित ईस्टर्न रीजन कोऑर्डिनेशन मीटिंग (ERCM) का शुभारंभ चेयर पंकज सोमानी और को-चेयर कावित पासरी के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न शहरों—कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, सिलीगुड़ी सहित अन्य स्थानों से लगभग 150 Yi प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

औद्योगिक नीति पर विस्तृत प्रस्तुति

सत्र के दौरान प्रतिनिधियों को हाल ही में विधानसभा में पारित हुए विधेयक की जानकारी दी गई। Raipur News  साथ ही, राज्य की औद्योगिक नीति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने हेतु उपलब्ध लाभों और प्रोत्साहनों पर प्रकाश डाला गया।

औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक विश्वेश कुमार उपस्थित रहे। दोनों गणमान्य अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.