CG News: UCC के खिलाफ एकजुट हुए छत्तीसगढ़ के सर्व आदिवासी समाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Rajnandgaon: सर्व आदिवासी समाज ने राष्ट्रपति के नाम पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, किया समान नागरिक संहिता का विरोध Opposition to the Uniform Civil Code of the Central Government

CG News: UCC के खिलाफ एकजुट हुए छत्तीसगढ़ के सर्व आदिवासी समाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Opposition to the Uniform Civil Code of the Central Government

Modified Date: July 4, 2023 / 05:18 pm IST
Published Date: July 4, 2023 5:02 pm IST

राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के सर्व आदिवासी समाज ने केन्द्र सरकार की समान नागरिक संहिता को लागू करने का विरोध जताया है और राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है। आदिवासी समाज का कहना है कि समान नागरिक संहिता लागू होने से आदिवासियों की अपनी परंपराओं के बदलने का खतरा बना हुआ है ।

Read More: Janjgir: जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान अभिभावक, जिला प्रशासन से राजधानी तक लगाई गुहार

राजनांदगांव जिले के सर्व आदिवासी समाज ने केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे समान नागरिक संहिता का विरोध जताया है और राष्ट्रपति के नाम एक पर ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है। आदिवासी समाज ने अपने ज्ञापन में कहा कि समान नागरिक संहिता लागू हो जाने से आदिवासियों की अपनी परम्परा बदलने का खतरा बना हुआ है। इस दौरान आदिवासियों ने अपनी पुरातन, सामाजिक संस्कृति, अपने रीती-रिवाजों, समाज के भीतर तय कानूनों और संरक्षण की दिशा में लिए गए फैसलों में बदलाव की आशंका जाहिर की है ।

Read More: Jagdalpur: प्लांट के दूषित पानी से फसलें हो रही खराब, एनएमडीसी स्टील प्लांट के खिलाफ किसानों ने निकाला मोर्चा

सर्व आदिवासी समाज के सुदेश टीकम ने बताया कि संविधान के विशेष प्रावधान के तहत आदिवासी समाज को विशेष सांस्कृतिक एवं सामाजिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में समानता के बगैर किसी भी समान नागरिक संहिता का आदिवासी समाज विरोध करता है। समान नागरिक सहिंता लागू होने पर आदिवासियों के अधिकारों में फर्क पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन सभी की आड़ में आदिवासियों का हक और हितों  पर हमले किए जा रहे हैं।

Read More: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन, वेतन सहित 24 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन

आदिवासी समाज ने अपने ज्ञापन में कहा है कि अदिवासी समाज में शादी ब्याह, रीति रिवाज की अपनी अलग परम्परा है । इसी तरह आदिवासी जमीन खरीद ब्रिक्री का अधिकार समाज के लोगों को ही है। जो कि संविधान के विशेष प्रावधान के तहत आदिवासी समाज के हित में दिया गया है। समान नागरिक संहिता से आदिवासियों के इन सभी सीटों पर सीधा प्रहार होगा बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने पहुंचे। आदिवासियों ने समान नागरिक संहिता का पुरजोर विरोध किया है और इसे लागू नहीं करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"