Reported By: Rajesh Mishra
,Ram Vichar Netam on Congress Meeting | Photo Credit: IBC24
रायपुर: Ram Vichar Netam on Congress Meeting छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश कांग्रेस की मैराथन बैठक (Congress’s Marathon Meeting) हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे हुए है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की इस बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बैठक को लेकर कृषि मंत्री राम विचार नेताम कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेसी नेता पाला बदलने वाले हैं, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व को बैठक करनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान डरी है, इसलिए केंद्रीय नेता आ रहे है। कांग्रेस विधायक BJP की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहे है। कांग्रेस के कई बड़े नेता भी है, नाम खुलासा करना सही नहीं होगा। कांग्रेस विधायकों को अपना अस्तित्व खतरे में दिख रहा है। कांग्रेस विधायक रोज अपने भविष्य को लेकर सपना देखते है।
रायपुर दौरे पर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान #Raipur | #Chhattisgarh | #Congress | #SachinPilot | #RamVicharNetam | @SachinPilot | @ramvicharnetam https://t.co/MAM3V1ZK4q
— IBC24 News (@IBC24News) May 1, 2026
Ram Vichar Netam on Congress Meeting मंत्री नेताम के इस बयान को लेकर कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने पलटवार किया है। विधायक संदीप साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से कशमकश मची हुई है उसका अनुभव करते हुए वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम इस तरह का बयान दे रहे हैं। ये हमारी रूटिंग बैठक है, हर दो चार-पांच महीने में इस तरह की बैठके होती है, यह हमारे लिए खुशी है।
आपको बात दें कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज बैठक लेंगे। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे सभी जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक में संगठन के कामकाज के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। सरकार के सुशासन तिहार में सरकार को घेरने रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बैठक होगी।