Ramanujganj School Dance Video: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में छात्रों ने किया था भोजपुरी गाने पर डांस, वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज

Ads

Ramanujganj School Dance Video: गणतंत्र दिवस में छात्रों ने किया भोजपुरी गानें पर डांस, वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज

  • Reported By: Dewesh Dubey

    ,
  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 04:16 PM IST

Ramanujganj School Dance Video/Image Credit: IBC24.in File Photo

HIGHLIGHTS
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्रों का वीडियो हुआ था वायरल।
  • वायरल वीडियो में भोजपुरी गानें पर डांस करते नजर आए थे छात्र।
  • वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज।

Ramanujganj School Dance Video: रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज के रामचंद्रपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मंच पर भोजपुरी गाने पर डांस (Ramanujganj School Dance Video) किया था। दरअसल, गणतंत्र दिवस के दिन अश्लील भोजपुरी गाना ‘लहरिया लूटा ए राजा…’ पर छात्र-छात्राओं का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो हुआ था। वीडियो में छात्र स्कूल परिसर में बने स्टेज पर जबकि छात्राएं नीचे डांस करती नजर आई थी। जब यह गाना स्कूल प्रबंधन की ओर से बजाया गया तो वहां मौजूद अभिभावकों ने आक्रोश जताया। मामला जब डीईओ तक पहुंचा तो उन्होंने प्राचार्य को नोटिस जारी किया था।

प्राचार्य को किया गया निलंबित

इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में कार्यक्रम के संचालन और निगरानी को लेकर प्रशासनिक लापरवाही सामने आने पर विद्यालय के प्राचार्य को (Ramanujganj School Dance Video)  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

Ramanujganj School Dance Video:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये पहला मामला नहीं है जहां विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों से ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं, जिसमे कभी छात्र मर्यादा पार करते नजर आते हैं, तो कई बार शिक्षक मर्यादा पार देते हैं। हाल ही में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के स्कूलों के छात्रों के फेयरवेल पार्टी के बाद वाहनों में स्टंट करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।

इन्हे भी पढ़ें:-