श्रीनिति ने दो खिताब जीते, फजल ने जीता लड़कों का खिताब

Ads

श्रीनिति ने दो खिताब जीते, फजल ने जीता लड़कों का खिताब

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 05:43 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 05:43 PM IST

बेंगलुरु, पांच सितंबर (भाषा) स्थानीय खिलाड़ी श्रीनिति चौधरी ने शनिवार को यहां केएसएलटीए विश्व टेनिस जूनियर जे30 बेंगलुरु में लड़कियों के एकल और युगल दोनों खिताब जीत लिए।

पंद्रह वर्षीय चौथी वरीयता प्राप्त श्रीनिति ने पहले एकल फाइनल में शहर की अपनी साथी खिलाड़ी आहिदा सिंह को 6-4, 6-2 से हराया।

इसके बाद उन्होंने रिद्धि शिंदे के साथ जोड़ी बनाकर युगल खिताब भी अपने नाम किया। दोनों ने फाइनल में जोहा कुरैशी और दीप्ति वेंकटेशन की जोड़ी को 4-6, 6-2, 13-11 से मात दी।

लड़कों के एकल फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त फजल अली मीर ने अमेरिका के तीसरी वरीयता प्राप्त नियांथ बद्रीनारायणन के रिटायर होने पर 6-4, 4-6, 2-0 से जीत दर्ज की। बद्रीनारायणन ने इसके बाद मैच से हटने का फैसला किया।

चुक्का लक्ष्य वर्धन और पार्थिव नल्लागुंडला की जोड़ी ने लड़कों के युगल का खिताब जीता। उन्होंने एक रोमांचक फाइनल में नितिनभारत केएस और अभिवाद्या मिश्रा को 6-7 (3), 7-6 (3), 10-4 से हराया।

दसवीं कक्षा की छात्रा श्रीनिति पिछले सप्ताह हैदराबाद में आईटीएफ जे60 का खिताब जीतकर बेंगलुरु पहुंची थीं और इसके बाद जे30 में दोनों खिताब अपने नाम कर शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द