Bhilai Ravan dahan: भिलाई में रंगीन आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जला रावण, दशहरा मैदान में 70 साल से हो रहा यह आयोजन

Ads

Bhilai Ravan dahan: भिलाई के सबसे पुराने और 70 साल से हो रहे इस आयोजन में आज बीएसपी के डीआईसी चितरंजन महापात्रा, एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

  •  
  • Publish Date - October 2, 2025 / 08:10 PM IST,
    Updated On - October 2, 2025 / 08:10 PM IST

Bhilai Ravan dahan

HIGHLIGHTS
  • पुराने सेक्टर 2 दशहरा मैदान में रंगीन आतिशबाजी
  • सबसे पहले इसी मैदान से हुई थी विजयदशमी उत्सव की शुरुआत
  • हनुमान मंदिर ट्रस्ट समिति कर रही है इसका आयोजन

भिलाई: Bhilai Ravan dahan, भिलाई के सबसे पुराने सेक्टर 2 दशहरा मैदान में रंगीन आतिशबाजी के बीच आज रावण दहन किया गया। श्रीराम और रावण के युद्ध के प्रदर्शन के बाद अभिमानी रावण मारा गया। भिलाई के सबसे पुराने और 70 साल से हो रहे इस आयोजन में आज बीएसपी के डीआईसी चितरंजन महापात्रा, एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

Bhilai Ravan dahan, वहीं इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव भी यहां पहुंचे। इस अवसर पर जहां अतिथियों ने अपने भीतर छिपी रावण रूपी बुराई को खत्म कर अच्छाई को आत्मसात करने की बात कही। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने अपने बचपन के दिनों को याद किया।

इसी मैदान से हुई थी विजयदशमी उत्सव की शुरुआत

Bhilai Ravan dahan: बता दें कि भिलाई में सबसे पहले इसी मैदान से विजयदशमी उत्सव की शुरुआत हुई थी। बीएसपी के निर्माण के साथ-साथ शहर में लोगों का आना शुरू हुआ और सारे त्यौहार भी मनाए जाने लगे। उस दौरान जब दशहरा आया तब बीएसपी प्रबंधन ने सेक्टर 2 के इसी मैदान से विजयदशमी उत्सव की शुरुआत की। कुछ सालों तक बीएसपी प्रबंधन की ओर से ही यह आयोजन किया जाता था, लेकिन पिछले 45 वर्ष से यह आयोजन सेक्टर 2 हनुमान मंदिर ट्रस्ट समिति इसका आयोजन कर रही है।

read more:  Raipur News: रायपुर में नाइजीरियन छात्रों का हाईवोल्टेज ड्रामा! जयस्तंभ चौक में किया ये कांड, फिर भीड़ ने कर दी जमकर पिटाई, थाने में मचाया हंगामा

read more:  अदालत ने रिश्वतखोरी मामले में ठाणे नगर निगम के उपायुक्त समेत दो को पुलिस हिरासत में भेजा