धमतरी: Rescue of 12 feet python snake जिले के नगरी ब्लाक के चर्रा स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बच्चों ने स्कूल में 12 फीट देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा और जंगलों में छोड़ दिया।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
Read more : अब वाहनों में लगाना होगा इस तरह के टायर, 1 अक्टूबर से लागू होगा नियम, सरकार ने जारी किए निर्देश
Rescue of 12 feet python snake मिली जानकारी के अनुसार नगरी ब्लाक के चर्रा गांव के स्कूल में रोज की तरह बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंच हुए थे। इसी दौरान बच्चों ने वहां सांप देखा। इसके बाद बच्चे सहम गए और शिक्षकों और पालकों को इसकी सूचना दी। इसके बाद इसकी सुचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
पिछले दिनों क्षेत्र के सिहावा थाना में एक जहरीला सांप घुस गया था। थाने के अंदर सांप घुसने से पुलिस अधिकारी व जवानों में हड़कंप मच गया। थाने के भीतर सांप घूम रहा था। पुलिस ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। बिड़गुड़ी डिप्टी रेंजर राजेन्द्र परिहार थाना पहुंचे। मशक्कत के बाद सांप को डिब्बे में पकड़ा गया और फिर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा दिया गया।
Read more : बड़ी और ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां करें क्लिक