RKM Power Plant Accident Update: RKM पावर प्लांट हादसे मृतकों की संख्या में हुआ इजाफा, अब तक 4 मजदूरों की हुई मौत, 6 का इलाज जारी

Ads

RKM Power Plant Accident Update: सक्ती जिले के डभरा में स्थित RKM पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने के मामले में अब तक चार मजदूरों की मौत हो गई है।

  • Reported By: Avinash Pathak

    ,
  •  
  • Publish Date - October 8, 2025 / 01:20 PM IST,
    Updated On - October 8, 2025 / 01:21 PM IST

RKM Power Plant Accident Update/Image Credit: IBC24 X Handle

HIGHLIGHTS
  • सक्ती जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा।
  • हादसे में अब रक 4 मजदूरों की हुई मौत।
  • 6 मजदूरों का गंभीर हालत में इलाज जारी।

RKM Power Plant Accident Update: सक्ती/रायगढ़: सक्ती जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने के मामले में अब तक चार मजदूरों की मौत हो गई है। घटना के छह अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के मुताबिक प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे। बाकी के पांच और मजदूर प्लांट के पास ही खड़े थे। लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना था लेकिन 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट का केबल टूट गया। लिफ्ट ऊंचाई से जमीन पर गिरा।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh High Court News: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण तबादले और नियुक्तियां.. रजनीश श्रीवास्तव बनाये गए HC स्थापना में महापंजीयक, देखें आदेश..

कैसे हुआ हादसा

RKM Power Plant Accident Update: प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के मुताबिक जब उन्हें जोर से आवाज सुनाई दी तब उन्हें हादसे का पता चला। आनन फानन में मजदूरों ने प्रबंधन को सूचना दी जिसके बाद मजदूरों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों का कहना है कि लिफ्ट काफी पुरानी थी और लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं हुआ था। इसी वजह से हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Narsinghpur News: तेज़ रफ्तार इनोवा ने ड्यूटी से लौट रहे ASI को मारी भीषण टक्कर, सड़क पर उछलते दिखे लोग, वीडियो वायरल…

मृतकों के परिजनों ने की मुआवजे की मांग

RKM Power Plant Accident Update: साथी श्रमिक और मृतकों के परिजन मामले में उचित मुआवजे के साथ घटना की निष्पक्ष जांच और प्लांट प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर घटना के बाद घायल श्रमिकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा के बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।