‘उनके बाप-दादा ने भी संघ को रोकने की कोशिश की, लेकिन…’ कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर बोले RSS प्रचारक मनमोहन वैद्य

Ads

'उनके बाप-दादा ने भी संघ को रोकने की कोशिश की, लेकिन...’ ! RSS campaigner Manmohan Vaidya Statement on Congress Social Media Post

  •  
  • Publish Date - September 12, 2022 / 03:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

रायपुरः RSS campaigner Manmohan Vaidya  छत्तीसगढ़ में इन दिनों आरएसएस और भाजपा के बड़े नेता डेरा डाले हुए हैं और लगातार पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। वहीं आज आरएसएस के प्रचारक मनमोहन वैद्य ने मीडिया से रूबरू होकर हाल में हुई गतिविधियों की जानकारी दी।

Read More: फेमस कॉमेडियन की पत्नी के साथ कामवाली ने की ये हरकत, वीडियो देख हैरान हुए लोग 

RSS campaigner Manmohan Vaidya  मनमोहन वैद्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरएसएस के 36 अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान यह चर्चा हुई कि सबको जोड़ना वाला स्वर कैसे पैदा किया जाए। भारत ये मानता प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर है। भारत को जोड़ने के मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। ब्रांडेड चीजों की जगह स्थानीय चीजों को प्राथमिकता देने का निर्णय गया है। कृषि क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े इस पर चर्चा हुई। कोर्ट से फैसले हिंदी में हो इस पर भी चर्चा हुई है।

Read More: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और स्वामी सदानंद होंगे नए शंकराचार्य, पार्थिक देह के सामने हुई घोषणा 

उन्होंने स्वयंसेवकों के पहने जाने वाले पैंट को लेकर कांग्रेस के सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा कि वो नफरत पाल रखे हैं, उनके बाप-दादा ने भी संघ को रोकने की कोशिश की, लेकिन संघ लगातार बढ़ रहा है। देश हिंदुत्व से जुड़ेगा।

Read More: 12 September Live Update : SC ने CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई 19 सितंबर तक स्थगित की

मनमोहन वैद्य ने कौशिल्या मंदिर और गौठान देखने का सीएम भूपेश बघेल के न्योता को लेकर कहा कि किसी और कहां न्योता दिया गया है? मेरे पास तो कोई निमंत्रण नहीं आया।

Read More: प्रदेश में शुरू हुई जागरूकता रथ की सुविधा, बीमारियों से निपटने के लिए होगी कारगार 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक