Reported By: Tehseen Zaidi
,Sahas Nasha Mukti Kendra Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Sahas Nasha Mukti Kendra Viral Video: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नशा मुक्ति केंद्र में मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका के बेटे ने मरीज को जमकर पीटा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के साहस नशा मुक्ति केंद्र का है। यहां ओडिशा के उमरकोटर के रहने वाले एक युवक को भर्ती करवाया गया था। उसी युवक के साथ साहस नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा ने जमकर मारपीट की है। युवक ने मरीज को पाइप से जमकर पीटा है। (Sahas Nasha Mukti Kendra Viral Video) वहां मौजूद शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
साहस नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट#ChhattisgarhNews #RaipurNews #CGNews | Chhattisgarh News | Raipur News | CG News
https://t.co/imJbjaZ7OV— IBC24 News (@IBC24News) March 30, 2026
Sahas Nasha Mukti Kendra Viral Video: वहीं नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आ गई और पीड़ित युवक के परिजनों की शिकायत पर (Sahas Nasha Mukti Kendra Viral Video) अनिकेश शर्मा के खिलाफ पंडरी थाने में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि, पिटाई के बाद से मरीज की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है और उसे इलाज के लिए विशाखापट्टनम ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-