Sai Cabinet baithak Today | Photo Credit: AI
रायपुर: Sai Cabinet Baithak Today छत्तीसगढ़ में साय सरकार की अध्यक्षता में एक बार फिर कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet baithak) होने जा रही है। बैठक आज सुबह 11 बजे होगी। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई जा सकती है। बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री फैसलों की जानकारी देंगे।
Sai Cabinet Baithak Today माना जा रहा है कि इस बैठक में खरीफ फसलों की बुआई की स्थिति पर समीक्षा हो सकती है। साथ ही खाद बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों में पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नई स्थानांतरण नीति पर भी मुहर लग सकती है।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई नई योजनाओं की घोषणा या पहले से चल रही योजनाओं में संशोधन से जुड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक सरकार की आगामी रणनीति और प्राथमिकताओं की दिशा भी तय कर सकती है।