Sai Cabinet Decision: गरीब परिवारों को मिलता रहेगा चना, अब इस विभाग के अंतर्गत आएगा योग, साय कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
गरीब परिवारों को मिलता रहेगा चना, अब इस विभाग के अंतर्गत आएगा योग, Sai Cabinet Decision: Chana Distribution in Chhattisgarh
रायपुरः Sai Cabinet Decision: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट ने ‘योग’ विषय को समाज कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। सरकार का मानना है कि योग, आयुष प्रणाली का अभिन्न अंग है तथा योग शिक्षा, अनुसंधान और इससे जुड़ी विभिन्न गतिविधियां राष्ट्रीय स्तर पर आयुष तंत्र के माध्यम से संचालित की जाती हैं। मंत्रिपरिषद ने विषय की प्रकृति और प्रशासनिक समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। सरकार के अनुसार योग को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाए जाने से योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं अन्य संबंधित गतिविधियों के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही इन गतिविधियों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
Sai Cabinet Decision: मंत्रिपरिषद् ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में चना वितरण की निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक चना उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नेकडेक्स-ई-मार्केट (NeML) के ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकतम 0.25 प्रतिशत या उससे कम सर्विस चार्ज पर चना क्रय करने की अनुमति दी गई है। साथ ही, वर्तमान व्यवस्था के तहत अप्रैल से जून 2026 तक तीन माह की अवधि वृद्धि का अनुमोदन भी किया गया है। इस निर्णय से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र परिवारों को चना वितरण निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Jaundice Outbreak: छत्तीसगढ़ में पीलिया का कहर, मैनपाट के बाद अब यहां कई मरीज मिलने से मचा हड़कंप, उपसरपंच सहित 5 की हो चुकी है मौत
- TMC MP Kakoli Ghosh Statement: TMC में बगावत! क्यों NDA में शामिल हो रही चार बार की सांसद काकोली घोष, बताई चौंकाने वाली वजह
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


