Sakti Vedanta Power Plant Blast | Photo Credit: IBC24
सक्ती: Sakti Vedanta Power Plant Blast छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां वेदांता पावर प्लांट में अचानक बॉयलर ब्लास्ट (Vedanta Power Plant Blast) हो गया। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने की इसकी पुष्टि की है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद अभी भी इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
सक्तीः वेदांता प्लांट हादसे में बड़ा अपडेट.. हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या हुई 16 https://t.co/j3SU5rr2Wq
— IBC24 News (@IBC24News) April 15, 2026
Sakti Vedanta Power Plant News मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वेदांता पावर प्लांट में दोपहर के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पूरे प्लांट में धुआं धुआं हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम प्लांट पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया गया। वहीं इस हादसे में कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना को लेकर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है।
मंगलवार को X पर साझा किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक विद्युत संयंत्र में हुई मौतों के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक पावर प्लांट में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 14, 2026
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए बॉयलर विस्फोट में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख जबकि घायलों को 50-50 हजार रूपये सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की। (Vedanata Power Plant Sakti Death Toll) एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
The mishap at a power plant in Sakti district, Chhattisgarh, is tragic. I extend my condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. The local administration is assisting those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be…
— PMO India (@PMOIndia) April 14, 2026
पीएम मोदी ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित विद्युत संयंत्र में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
Sakti Vedanta Power Plant News सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को ₹50 हजार की…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 14, 2026