Sakti Violence News: दो पक्षों में हुई झड़प में कोटवार की मौत, परिजनों ने शव लेने से कर दिया इनकार, कर रहे ये बड़ी डिमांड, पूरे गांव में पुलिस बल तैनात

Ads

Sakti Violence News: मृतक रथराम सिदार का शव उसके गृह ग्राम लाया गया। रथराम का शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई।

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 05:48 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 05:58 PM IST

Sakti Violence News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • गोरखापाली गांव में पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन हिंसक वारदात को अंजाम दिया गया था।
  • इस वारदात में घायल कोटवार रथराम सिदार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • मृतक रथराम सिदार का शव उसके गृह ग्राम लाया गया है।

Sakti Violence News: सक्ती: सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखापाली गांव में पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन हिंसक वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां गांव के कुछ लोगों ने कोटवार रथराम सिदार के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने कोटवार रथराम सिदार और उसके घर के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की थी। (Sakti Violence News) इस घटना में कोटवार रथराम बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं आज इलाज के दौरान पीड़ित रथराम सिदार की मौत हो गई।

परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

मृतक रथराम सिदार का शव उसके गृह ग्राम लाया गया। रथराम का शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। भीड़ को देखते हुए और गांव में तनाव की स्थिति पैदा न हो इसको देखते हुए पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस की मौजूदगी में ही मृतक रथराम यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। (Sakti Violence News) वहीं मृतक रथराम के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। मृतक के परिजन उचित मुआवजे के साथ कोटवारी जमीन को भी पुत्र के नाम करने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि, जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी वो शव नहीं लेंगे।

क्या है पूरा मामला

Sakti Violence News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखापाली गांव में पुरानी रंजिश के चलते हिंसक वारदात हुई थी। गांव के कुछ लोगों ने कोटवार रथराम सिदार के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आगजनी में ट्रैक्टर, पिकअप वाहन, तीन बाइक और डीजे सेट जलकर खाक हो गए। (Sakti Violence News)  घटना के दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो होली के दिन हिंसा में बदल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल एसपी समेत भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया था।

इन्हे भी पढ़ें:-