Nishant Kumar joined JDU: JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, क्या नई सरकार में नीतीश के बेटे को मिलेगा बड़ा पद? इस दिग्गज नेता के दावे ने सबको चौंकाया

Nishant Kumar joined JDU: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए।

Nishant Kumar joined JDU: JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, क्या नई सरकार में नीतीश के बेटे को मिलेगा बड़ा पद? इस दिग्गज नेता के दावे ने सबको चौंकाया

Nishant Kumar joined JDU/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 8, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: March 8, 2026 5:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए।
  • निशांत ने कहा कि, वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
  • जद(यू) कार्यालय में आगमन पर निशांत का जोरदार स्वागत हुआ।

Nishant Kumar joined JDU: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन’और (Nishant Kumar joined JDU) पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जद(यू) में शामिल किया गया।

पिता के फैसले का सम्मान करता हूं: निशांत

Nishant Kumar joined JDU:  पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।”

निशांत ने दावा किया कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे उनके पिता नीतीश कुमार ने (Nishant Kumar joined JDU) पिछले 20 वर्ष में राज्य के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा, “राज्य की जनता कभी भी उनके (नीतीश) द्वारा राज्य के विकास में किए गए योगदान को नहीं भूलेगी।”

निशांत का हुआ जोरदार स्वागत

Nishant Kumar joined JDU:  जद(यू) कार्यालय में आगमन पर निशांत का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी का झंडा लहराते हुए ढोल बजाते दिखे। इस बीच, अटकलें हैं कि निशांत को नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नयी सरकार में निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। (Nishant Kumar joined JDU) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हरनौत से जद(यू) के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.