Municipal Corporation BJP Candidate. Image Source: BJP X
रायपुरः Municipal Corporation BJP Candidate छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने अब महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए मीनल चौबे के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, दुर्ग नगर निगम के लिए अलका बाघमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि बिलासपुर नगर निगम से पूजा विधानी को मौका दिया गया है
Municipal Corporation BJP Candidate इसके अलावा भाजपा ने धमतरी नगर निगम से रामू जगदीश रोहरा को महापौर प्रत्याशी बनाया है। रामू रोहरा वर्तमान में भाजपा में प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं अंबिकापुर नगर निगम से मंजूषा भगत, रायगढ़ नगर निगम से जीवर्धन चौहान, कोरबा नगर निगम से संजू देवी राजपूत को मौका दिया गया है। वहीं चिरमिरी नगर निगम की बात करें तो रामनरेश राय और राजनांदगांव नगर निगम से मधुसूदन यादव और जगदलपुर से संजय पांडे मौका दिया गया है।
बता दें कि रायपुर नगर निगम में पिछले तीन बार से कांग्रेस सत्ता में काबिज है। इस लिहाज से भाजपा ने काफी सूझ-बूझ और गंभीर मंथन के बाद मीनल चौबे को प्रत्याशी बनाया है। इस बार भाजपा किसी भी शर्त में सत्ता में रहते हुए निगम की सत्ता गंवाना नहीं चाहती इसलिए महापौर पद के लिए प्रत्याशी चयन के लिए सभी समीकरणों को देखा गया है।