Kullu Landslide Video: अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, बंद हुआ इस फेमस टूरिस्ट स्पॉट का रास्ता, पास में खड़ी गाड़ियां… देखिए डरा देने वाला वीडियो

Kullu Landslide Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार सुबह साफ मौसम के बीच अचानक भारी भूस्खलन होने से मणिकर्ण–बरशैणी सड़क पूरी तरह बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद ठाकुर ने बताया कि मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए मशीनें तैनात कर दी गई हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी है।

Kullu Landslide Video: अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, बंद हुआ इस फेमस टूरिस्ट स्पॉट का रास्ता, पास में खड़ी गाड़ियां… देखिए डरा देने वाला वीडियो

landslide news/ image source/ PTI X HANDLE

Modified Date: February 24, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: February 24, 2026 6:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • साफ मौसम में भारी भूस्खलन
  • मणिकर्ण-बरशैणी सड़क बंद
  • वाहनों के सामने गिरा पहाड़

Kullu Landslide Video: कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार सुबह साफ मौसम के बीच अचानक भारी भूस्खलन होने से मणिकर्ण–बरशैणी सड़क पूरी तरह बंद हो गई। घाटीगढ़ के पास पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरककर सड़क पर आ गिरा और लगातार पत्थर व मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन वाहन ऐन मौके पर रुकते दिखाई देते हैं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक हुए भूस्खलन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों में दहशत पैदा कर दी है।

Kullu Landslide News: मार्ग पहले भी कई बार भूस्खलन के कारण बंद हो चुका

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग पहले भी कई बार भूस्खलन के कारण बंद हो चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। हालिया बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ी ढलान कमजोर और अस्थिर हो चुकी है, जिसके कारण साफ मौसम में भी पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिनमें पर्यटक, श्रद्धालु, मरीज और स्कूली बच्चे शामिल होते हैं। कई बार वाहन चालकों को खुद मलबा हटाकर रास्ता बनाना पड़ता है, जिससे यात्रा जोखिम भरी बनी रहती है और पर्यटन गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक ने क्या बताया ?

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद ठाकुर ने बताया कि मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए मशीनें तैनात कर दी गई हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मार्ग बंद होने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मणिकर्ण क्षेत्र में स्थायी मशीन तैनात की गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी की वैज्ञानिक ट्रीटमेंट, मजबूत रिटेनिंग वाल और वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग की दीर्घकालिक योजना बनाने की मांग की है, ताकि बार-बार होने वाले भूस्खलन से स्थायी राहत मिल सके।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।