Sarangarh news: एक साथ थाने पहुंची गांव की महिलाएं, इस मांग को लेकर लगाई मदद की गुहार

Ads

एक साथ थाने पहुंची गांव की महिलाएं, इस मांग को लेकर लगाई मदद की गुहार The women of the village reached the police station together

  •  
  • Publish Date - March 22, 2023 / 01:47 PM IST,
    Updated On - March 22, 2023 / 01:49 PM IST

The women of the village reached the police station together to take strict action against the Kochias who sell liquor.

The women of the village reached the police station together: सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ग्राम धौराभाठा की महिलायें भारी संख्या में सरसींवा थाना पहुंची, जहां उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि, गांव में हो रहे अवैध शराब की बिक्री के कारण गांव के युवा वर्ग बिगड़ रहे है। इसके साथ ही रोजाना गांव में लड़ाई-झगड़े भी हो रहे हैं, जिससे गांव का महौल खराब हो रहा हैं।

Read more: राशन कार्ड धारक सावधान..! दुकानों पर मिल रहे ऐसे चावल, जान लें वरना… मुसीबत में पड़ सकती है जिंदगी

महिलाओं ने आगे बताया कि उनके द्वारा गांव में अवैध शराब की बिक्री करने वाले लोगों को समझाईश भी दिया गया था, कि गांव में शराब की बिक्री ना करें। इससे गांव का महौल खराब हो रहा हैं, साथ ही अन्य गांवों के शराबी भी शराब पिने के लिए उनके गांव में आ रहे हैं।

महिलाओं के बार बार समझाने के बाद भी शराब बिक्री करने वाले कोचिआयों को कोई फर्क नही पड़ रहा हैं, जिससे तंग आकर गांव की महिलाएं सरसींवा थाने पहुंची और शराब बिक्री करने वाले कोचियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गांव में पूर्ण रूप से शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग किए।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें