Chunav Ki Baat: विरासत टैक्स.. जीत का मंगलसूत्र, 24 की सुपररेस.. बैकफुट पर कांग्रेस? क्या इसी भिड़ंत की कोख से निकलेगी 24 की तकदीर?
Chunav Ki Baat: विरासत टैक्स.. जीत का मंगलसूत्र, 24 की सुपररेस.. बैकफुट पर कांग्रेस? क्या इसी भिड़ंत की कोख से निकलेगी 24 की तकदीर?
Chunav Ki Baat
Chunav Ki Baat: रायपुर। आम चुनाव का दूसरा दौर और पूरी लड़ाई विरासत पर टिक गई है। बीजेपी ने विरासत को विकास से जोड़ने का नारा दिया। लेकिन, कांग्रेस ने उसे टैक्स से जोड़कर मानो खुद ही आफ़त को न्योता दे दिया है। इस युद्ध में पहले ही मंगलसूत्र के वार से कांग्रेस बेहाल थी। आरक्षण बनाम मुसलमान पर भी उसकी नकेल कसती दिख रही थी, पर विरासत पर टैक्स का जुमला उछालकर सैम पैत्रोदा ने एक ऐसा मोर्चा खोल दिया है, जहां से कांग्रेस को बस ट्रोलिंग, ग्रिलिंग ही नसीब हो सकती है।
Read more: भूकंप के झटके से कांपी छत्तीसगढ़ की धरती, जमीन पर धंसी कार, मचा हड़कंप
पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर जिस तरह कांग्रेस पर प्रचंड प्रहार किया है, उसके बाद उसके लिए बचाव भी मुश्किल दिख रहा है। दूसरी ओर एक पीएम बनाम 5 पीएम की बात छेड़कर मोदी ने इस युद्ध को विपक्ष के लिए और भी चैलेंजिंग बना दिया है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या 24 की तकदीर इसी भिड़ंत की कोख से निकलने वाली है। सवाल ये भी कि क्या मोदी का ये पराक्रम और युद्ध कौशल विपक्ष के शस्त्रागार को फिर एक बार निस्तेज कर देगा?
Read more: CG Politics: प्रदेश संयुक्त महामंत्री पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 सालों के लिए किया निष्कासित, इस वजह से हुई कार्रवाई
लोकसभा चुनाव के जोरदार प्रचार और वार-पलटवार के साथ ही पहले चरण के मतदान के बाद देश में मंगलसूत्र, हिंदु-मुस्लिम और विरासत की सियासत गर्म है। दूसरे दौर की वोटिंग से पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स पर दिए बयान ने सियासी संग्राम मचा दिया। बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है तो कांग्रेस बैकफुट पर है। सैम पित्रोदा ने जैसे ही भारत में विरासत टैक्स वकालत की, पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा।
Read more: ’50 हजार जुगाड़ ले.. हमला करने के लिए लड़के बुला लिए हैं’, जनपद सीईओ पर हमला करवाने का कथित ऑडियो वायरल
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, कि कांग्रेस की नजर आपकी कमाई, मकान, दुकान खेत और खलिहानों पर है। अब कांग्रेस इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी यानी कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। इधर केंद्रीय अमित शाह ने भी सैम पित्रोदा के बयान के बहाने कांग्रेस की घोषणापत्र की घेराबंदी की। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान से निजी बताते हुए किनारा करते दिखे। लेकिन, ये भी दावा किया कि कांग्रेस के घोषणापत्र से बीजेपी घबरा गई है। वहीं, सैम पित्रोदा ने भी ट्वीट कर सफाई दी कि उन्होंने ये नहीं कहा कि अमेरिका का इनहैरिटेंस टैक्स भारत में भी लागू होना चाहिए। भाजपा और पीएम मोदी इस पर झूठ फैला रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए भाजपा ने कांग्रेस को चौतरफा घेर लिया।
Read more: CG Liquor Scam : पूर्व IAS अनिल टुटेजा की रिमांड बढ़ी, इतने दिनों तक और रहेंगे ED की कस्टडी में
Chunav Ki Baat: राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीनना चाहती है। पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। बेंगलुरू की एक सभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं करते, मेरी मां का मंगलसूत्र तो इस देश पर कुर्बान हो चुका है। पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के प्रचार का शोर थम चुका है। 26 अप्रैल को मतदान के बाद 5 चरण और बाकी है जाहिर है देश की सियासत में कई और रंग देखने को मिलेंगे। लेकिन, मंगलसूत्र, मुस्लिम और विरासत की सियासत ने देश का चुनावी पारा हाई कर दिया है।

Facebook


