छत्तीसगढ़ के इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Ads

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की ठंड : chhattisgarh ke narayanpur jile me padega sabse jyada thand

  •  
  • Publish Date - December 7, 2022 / 09:19 AM IST,
    Updated On - December 7, 2022 / 09:19 AM IST

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर । प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी भी दी है। मौसम जानकारों की माने तो दिसंबर महीने के 15 तारीख से राज्य के सभी जिलों में जोरदार ठंड पड़ेगी।मैदानी और पठारी इलाकें में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ने के आसार है। अंबिकापुर, चिरमिरी में इस साल फिर ठंड कहर बनकर बरसने वाली है।जारी आंकड़े के मुताबिक नारायणपुर जिले में इस बार सबसे ज्यादा ठंड पड़ने वाली है। जिले का तापमान अभी से 8.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। नारायणपुर के अलावा अंबिकापुर में 9.7, कबीरधाम में 10.5 और जगदलपुर का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Read more :  Margashirsha Purnima 2022: आपके लिए बहुत लाभदायी है अगहन की पूर्णिमा, भंडार भर देगा दुर्लभ लक्ष्मी योग

जानें अपने जिले का हाल

जगदलपुर – 10.2
पेण्ड्रा – 11.6
बिलासपुर – 13.2
रायपुर – 15.2
दुर्ग – 14.0
राजनांदगांव – 16.6

Read more :  India news today in hindi 07 December : MCD Result: वोटों की गिनती शुरू,जानें कौन मारेगा बाजी…