CG News: भूपेश बघेल वापस जाओ.. कार्यक्रम के बीच पूर्व सीएम के खिलाफ लगने लगे नारे, भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला

भूपेश बघेल वापस जाओ.. कार्यक्रम के बीच पूर्व सीएम के खिलाफ लगने लगे नारे, Slogans started being raised against former CM Bhupesh Baghel during the program in Bemetara

CG News: भूपेश बघेल वापस जाओ.. कार्यक्रम के बीच पूर्व सीएम के खिलाफ लगने लगे नारे, भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला

Reported By: Mohan Patel,
Modified Date: December 19, 2024 / 07:47 pm IST
Published Date: December 19, 2024 6:30 pm IST

बेमेतराः CG News छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बघेल किसान कबीर कुटी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेमेतरा पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं कुछ ही देर में यह धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल वापस जाओ के नारे लगाने लग गए।

Read More : Mera Ration Card App 2.0: सरकारी राशन दुकानों में अब कार्ड ले जाने की झंझट खत्म, ऐसे ले सकेंगे चावल, गेंहू सहित अन्य सामान, सरकार ने बदला नियम

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब भूपेश बघेल के कार्यक्रम में इस तरह की स्थिति बनी हो। इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में ऐसा हुआ है। विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने ही मंच से एक कार्यकर्ता ने पिछली सरकार को खूब-खरी खोटी सुनाई थी। कार्यकर्ता ने कहा था कि, 5 साल तक हमारी सरकार रही और तब सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित रहे। मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था। तब कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं थी। आज कार्यकर्ताओं की याद आई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।