Sunny Leone Raipur Event Controversy: ‘कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ तो करेंगे तोड़फोड़’, रायपुर में सनी लियोनी की कार्यक्रम को लेकर विरोध, भड़के बजरंग दल ने दी ये चेतावनी

Ads

Sunny Leone Raipur Event Controversy: 'कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ तो करेंगे तोड़फोड़', रायपुर में सनी लियोनी की कार्यक्रम को लेकर विरोध, भड़के बजरंग दल ने दी ये चेतावनी

Sunny Leone Raipur Event Controversy | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर में नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं
  • विरोध के चलते आयोजकों ने पोस्टर से उनकी फोटो हटाई
  • बजरंग दल ने कार्यक्रम रद्द न होने पर तोड़फोड़ की चेतावनी दी है

रायपुर: Sunny Leone Raipur Event Controversy छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आ रही है। जिसको लेकर अब विरोध शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ विरोध हो रहा है। इसी बीच बजरंग दल के एक बार फिर चेतावनी जारी की है। इस बार दल ने कह दिया है कि कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ तो तोड़फोड़ कर देंगे।

Sunny Leone Controversy शुरुआती विरोध के बाद आयोजकों ने पोस्टर में सनी की फोटो हटाकर डीजे सनी कर दिया। मगर एक बार फिर बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अब संगठन की ओर से इस कार्यक्रम को रोकने के निर्देश हैं, गड़बड़ी का जिम्मेदार प्रशासन होगा।

आपको बता दें कि सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर के रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं। इस कार्यक्रम को लेकर एक अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लगातार विरोध जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-

सनी लियोनी रायपुर क्यों आ रही हैं?

वे 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं।

विरोध क्यों हो रहा है?

बजरंग दल और कुछ संगठनों ने उनके कार्यक्रम का विरोध किया है और इसे सांस्कृतिक कारणों से अनुचित बताया है।

आयोजकों ने विरोध के बाद क्या कदम उठाए?

उन्होंने पोस्टर से सनी लियोनी की फोटो हटाकर "डीजे सनी" कर दिया।