Surajpur Road Accident: खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क… एक झटके में ख़त्म हुई कई जिंदगियां, शव के हालत देख पुलिस के भी उड़े होश
Surajpur Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं, यहां एक ही दिन में तीन युवकों की मौत हो गई।
Unnao Road Accident News/Photo Credit: IBC24 File
- एक ही दिन में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत
- तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ा
- रामानुजनगर में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
Surajpur Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं, आए दिन सड़क दुर्घटना में अलग-अलग जिलों में कई लोग अपनी जान गंवा रहें है। इसी बीच सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यहां एक ही दिन में तीन युवकों की मौत हो गई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली हैं।
एक ही दिन में 3 युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकरी के मुताबिक, पहली घटना (Surajpur Road Accident) बनारस मुख्य मार्ग के छुई नाला के पास की है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक महेवा रामनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी घटना रामानुजनगर पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को मामूली चोटें आई है। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज रामानुजनगर स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
जानकारी के अनुसार रामानुजनगर दुर्घटना (Surajpur Road Accident) में शामिल चालक नाबालिग बताए जा रहे हैं, जो बाइक चला रहे थे। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन में सामने आए इन दो सड़क हादसों ने तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को फिर उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें

Facebook


