Surajpur Drunk Mother Case: नशे में बेसुध हुई मां, पहले पति के साथ पी शराब, फिर अपने ही बच्चे के साथ कर दिया ये कांड, छत्तीसगढ़ के इस जिले में खौफनाक वारदात

Surajpur Drunk Mother Case: जिले के लटोरी क्षेत्र के भंडारपार गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नशे की हालत में हुई लापरवाही ने महज तीन माह के मासूम की जान ले ली।

Surajpur Drunk Mother Case: नशे में बेसुध हुई मां, पहले पति के साथ पी शराब, फिर अपने ही बच्चे के साथ कर दिया ये कांड, छत्तीसगढ़ के इस जिले में खौफनाक वारदात

mother kills baby: free pik ai genetrated

Modified Date: May 31, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: May 31, 2026 10:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर: नशे ने ली 3 माह के मासूम की जान
  • नशे में धुत मां जमीन पर गिरी, नीचे दबने से मासूम की मौत
  • डॉक्टर ने की पुष्टि, पति पत्नी नशे में थे धुत्त

Surajpur Drunk Mother Case: सूरजपुर: जिले के लटोरी क्षेत्र के भंडारपार गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नशे की हालत में हुई लापरवाही ने महज तीन माह के मासूम की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों नशे के सेवन के बाद घर में मौजूद थे। इसी दौरान मां संतुलन खो बैठी और जमीन पर गिर गई। दुर्भाग्यवश उसकी गोद में मौजूद तीन माह का शिशु उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

डॉक्टर ने की पुष्टि, पति पत्नी नशे में थे धुत्त

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे की मौत दबने और सांस रुकने के कारण हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

लटोरी इलाके के भंडारपार इलाके का मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि Surajpur Drunk Mother Case के समय पति-पत्नी दोनों नशे में धुत थे। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं तथा पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।