‘क्लास में बैड टच करता है प्रधानपाठक’.. छात्राओं ने बयां की शिक्षक की करतूत, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

'क्लास में बैड टच करता है प्रधानपाठक'.. छात्राओं ने बयां की शिक्षक की करतूत : Teacher makes bad touches to the students in the class

‘क्लास में बैड टच करता है प्रधानपाठक’.. छात्राओं ने बयां की शिक्षक की करतूत, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

Teacher makes bad touches

Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 20, 2022 9:44 pm IST

अंबिकापुरः Teacher makes bad touches  भारतीय समाज में गुरू और शिष्य के रिश्ते बेहद ही पवित्र माना जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सीतापुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला आदर्शनगर पदस्थ प्रधानपाठक अपने ही स्कूल के छात्राओं से अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं छात्रों को बैड टच करता था। स्कूली छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। परिजनों की शिकायत पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Read More : आदिवासी जनसंपर्क एवं जनजागृति पदयात्रा में शामिल हुई राज्यपाल अनुसुईया उइके, कहा- अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत

Teacher makes bad touches  मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला आदर्शनगर में पदस्थ प्रधानपाठक अपने ही स्कूल के छात्राओं से अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं छात्रों को बैड टच करता था। स्कूली छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। छात्राओं परिजनों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया और विकासखंड के शिक्षाधिकारी सहित पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आरोपी प्रधानपाठक को स्थानीय सीतापुर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

Read More : Bhojpuri Chhath Geet 2022: इंटरनेट पर ट्रेंडिंग कर रहा खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का छठ गीत ‘नारियल’, देखें वीडियो

सरगुजा डीईओ संजय गुहे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान अपने बयान में 2 स्कूली छात्राओं ने प्रधानपाठक की अश्लील हरकत करने और उन्हें बैड टच करने की शिकायत की है। सरगुजा डीईओ ने पूरी जांच के बाद आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ विभागीय समेत कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।