CG Tehsildar Transfer: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए कई तहसीलों के तहसीलदार, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर

छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए कई तहसीलों के तहसीलदार, Tehsildar Transfer in Bilaspur District

CG Tehsildar Transfer: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए कई तहसीलों के तहसीलदार, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर
Modified Date: March 9, 2026 / 09:04 pm IST
Published Date: March 9, 2026 6:28 pm IST

बिलासपुरः Tehsildar Transfer in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में राजस्व विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों, अतिरिक्त और नायब तहसीलदारों को बदल दिया है। राजस्व विभाग के कुल 14 अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

Tehsildar Transfer in Bilaspur जारी आदेश के अनुसार गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत बनाया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल को सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साय को बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी और शिल्पा भगत को रतनपुर से तहसीलदार बोदरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार (नजूल) पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश जारी

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।