नदी पार कर रहे मेडिकल टीम की नाव पलटी, फार्मासिस्ट लापता, तलाश जारी

Ads

नदी पार कर रहे मेडिकल टीम की नाव पलटी, फार्मासिस्ट लापता : The boat of the medical team crossing the river capsized

  •  
  • Publish Date - November 7, 2022 / 11:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में बहने वाली इंद्रावती नदी में नाव पलट गई। इस नाव पर मेडिकल टीम सवार थी। हादसे के बाद एक फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक लापता बताया जा रहा है। भैरमगढ़ बीएमओ आदित्य साहू इसकी जानकारी दी है।

Read More : किसानों के खाते में आएंगे 9 हजार रु, महिलाओं को फ्री में मिलेगा 3 गैस सिलेंडर, बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने किया बड़ा ऐलान 

मिली जानकारी के अनुसार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की एक मेडिकल टीम कौसलनार पीएचसी से लौट रहा था। इन्हें नदी पार करके बारसूर के रास्ते भैरमगढ़ पहुंचना था। नदी पार करते समय इनकी नाव पलट गई। हादसे के बाद इस मेडिकल टीम का फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक लापता हो गया। बहरहाल उनकी तलाश की जा रही है।

Read More : करंट लगने से मजदूर समेत दो लोगों की मौत, इलाके में फैली सनसनी