Pendra assembly election 2023 voting: निर्वाचन विभाग की बड़ी लापरवाही! मतदान केंद्र में पोलिंग मशीन के ठीक ऊपर लगाई गई इन महापुरुषों की फोटो…

Ads

Negligence in Pendra assembly election: आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है।

  •  
  • Publish Date - November 17, 2023 / 08:07 AM IST,
    Updated On - November 17, 2023 / 08:07 AM IST

Negligence in Pendra assembly election: पेंड्रा। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान होना है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।

Read more: Bhind assembly election 2023 voting: एमपी में शुरू हुई वोटिंग, भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और सीईओ जिला पंचायत ने किया मतदान.. 

पेंड्रा विधानसभा की बात करें तो यहां मतदान से पहले निर्वाचन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पोलिंग बूथ पेंड्रा में मतदान केबिन के ठीक ऊपर महापुरुषों की फोटो लगाई गई। बता दें कि यह लापरवाही कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गर्ल्स हाई स्कूल पेंड्रा में बनाए गए मतदान केंद्र में देखी गई है।

Read more: Ambikapur Assembly Elections 2023 Voting: मतदान से पहले आपस में भिड़े बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लाठी डंडे 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें