Bijapur Naxal News: बीजापुर में सशस्त्र माओवादी ढेर, मारे गए नक्सलियों की हुई शिनाख्त, हथियारों समेत विस्फोटक सामाग्री बरामद
Bijapur Naxal News: बीजापुर में सशस्त्र माओवादी ढेर, मारे गए नक्सलियों की हुई शिनाख्त, हथियारों समेत विस्फोटक सामाग्री बरामद
Bijapur Naxal News | Photo Credit: IBC24
- बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़,
- मारे गए माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था
- मौके से एसएलआर राइफल, कट्टा, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद
बीजापुर: Bijapur Naxal News बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्र अंतर्गत गगनपल्ली और मुरकीपार के जंगल-पहाड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो सशस्त्र माओवादी मारे गए, जिनके शव हथियारों सहित बरामद किए गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Bijapur Naxal News पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बासागुड़ा क्षेत्र में 10 से 15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 03 जनवरी 2025 की सुबह लगभग 5 बजे जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए। मृत माओवादियों की पहचान एसीएम हुंगा मड़काम उर्फ पंचुगा, निवासी ग्राम पूवर्ती, थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा तथा पीपीसीएम आयती मुचाकी उर्फ जोगी, निवासी ग्राम पीनाचन्दा, थाना पामेड़, जिला बीजापुर के रूप में हुई है। दोनों माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वे पामेड़ एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे।
सुरक्षा बलों ने मौके से एक एसएलआर राइफल, एक मैगजीन में 9 राउंड, 12 बोर का देशी कट्टा, 5 राउंड कारतूस, एक स्कैनर सेट, कार्डेक्स वायर, माओवादी पिट्ठू और माओवादी साहित्य सहित विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और माओवादी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Indore Water News: इंदौर में दूषित पानी मामले को लेकर बवाल, आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस, धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी और महिलाएं गिरीं
- Venezuela-America War News: एक के बाद एक धमाकों से थर्राया काराकस, अमेरिका ने वेनेजुला के इन 4 शहरों में की एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले- हमारे कब्जे में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी

Facebook


