छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा धान खरीदी का लक्ष्य, बैठक से पहले खाद्यमंत्री अमरजीत भगत का बयान, बीजेपी पर बोला हमला

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि इस साल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ेगा। सरकार किसानों के हित में यह फैसला लेने जा रही है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा धान खरीदी का लक्ष्य, बैठक से पहले खाद्यमंत्री अमरजीत भगत का बयान, बीजेपी पर बोला हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: August 10, 2021 9:44 am IST

रायपुर। धान खरीदी को लेकर आज मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक होगी। इस बैठक से पहले खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि धान खरीदी तैयारियों को लेकर होगी। बारदाना, परिवहन और कस्टम मिलिंग की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

Read More News: आदिवासी मांगे CM! इस बार आदिवासी कार्ड के जरिए हासिल होगी सत्ता की चाबी?

मंत्री ने कहा कि इस साल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ेगा। सरकार किसानों के हित में यह फैसला लेने जा रही है। वहीं खाद्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधा। कहा कि BJP की सरकार थी तब इन्होंने कभी इतनी धान खरीदी नहीं की।

Read More News:  आदिवासी का सच्चा हितैषी कौन…सदन की ये लड़ाई सड़क पर कितनी कारगार साबित होती है?

BJP का लक्ष्य 70 हजार मीट्रिक टन था, हमारा ओपनिंग 82 लाख मीट्रिक टन रहा। केन्द्र सरकार से अपेक्षित सपोर्ट नहीं मिलने को लेकर कहा कि तमाम विसंगतियों के बावजूद सरकार किसानों को सपोर्ट कर रही है।

Read More News: 10 रुपए की शर्त लगाकर युवकों ने लगा दी जान की बाजी! उफनते रपटे में उतरे युवक, फिर…


लेखक के बारे में