Raipur News: राजधानी रायपुर पहुंचा ‘आई लव मोहम्मद’ वाला ट्रेंड, इस इलाके की गलियों में दिखा पोस्टर
राजधानी रायपुर पहुंचा ‘आई लव मोहम्मद’ वाला ट्रेंड, Trend of 'I love Mohammad' reached the capital Raipur, posters were seen in the streets of this area
रायपुरः पूरे देश में ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर तनातनी की स्थिति बन गई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुए हुआ यह मामला देश के कई राज्यों तक फैल चुका है। इस विवाद की आंच अब छत्तीसगढ़ तक भी पहुंच गई है। राजधानी रायपुर में भी आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए। शहर के छोटा पारा की गलियों में आई लव मोहम्मद के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।
भिलाई में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘I Love Mohammed’ पोस्टर पर कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय में गुस्सा नजर आया। सेक्टर-6 जामा मस्जिद में नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। हाथों में “आई लव मोहम्मद” लिखी तख्तियां थामे उन्होंने नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि गिरफ्तार किए गए युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए और जिन्होंने उन पर कार्रवाई की है, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो।
कानपुर से शुरू हुआ था आई लव मोहम्मद विवाद
आई लव मोहम्मद का यह पूरा मामला कानपुर के रावतपुर इलाके से शुरू हुआ था। सितंबर की शुरुआत में बारावफात के जुलूस के दौरान मुस्लिम युवाओं ने आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और बैनर लगाए, इसके बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे नई परंपरा बताते हुए आपत्ति जताई और माहौल गरमा गया। इसके बाद मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए बैनर हटवा दिए और 9 लोगों को नामजद तथा 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसमें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसी धाराएं लगाई गई।

Facebook


